CM फडणवीस की जल शक्ति मंत्री संग अहम बैठक
CM Fadnavis Holds Key Meeting with Union Jal Shakti Minister
दिल्ली/प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ राज्य में जल जीवन मिशन और सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति को लेकर अहम बैठक की। बैठक में लंबे समय से रुकी हुई सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और ग्रामीण इलाकों में हर घर तक पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ पानी पहुंचाने के काम की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य को सूखा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए नदी जोड़ो प्रकल्पों के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त आर्थिक सहायता और विशेष फंड की मांग भी की।
यह भी पढ़िएः महाराष्ट्र में बारिश की संभावना, विदर्भ तप रहा
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि केंद्र सरकार ने 75 प्रतिशत से अधिक पूरे हो चुके सिंचाई प्रोजेक्ट्स के लिए 6,800 करोड़ रुपये की सहायता देने का भरोसा दिया है। इससे राज्य की जल व्यवस्था और कृषि क्षेत्र को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।


