Trending

महाराष्ट्र में बारिश की संभावना, विदर्भ तप रहा

Chance of Rain in Maharashtra; Vidarbha Sizzles

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अचानक बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर विदर्भ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चंद्रपुर, वर्धा और अमरावती जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़िएः
पनवेल-कर्जत नई रेल लाइन का 90% काम पूरा

प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक पूर्वी भारत और आसपास के क्षेत्रों में लू और भीषण गर्मी का दौर जारी रह सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker