पनवेल-कर्जत नई रेल लाइन का 90% काम पूरा
90% of Work on New Panvel-Karjat Rail Line Completed
पनवेल/सान्वी देशपांडे : रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका में चल रहे पनवेल-कर्जत नई रेलवे लाइन प्रोजेक्ट और पनवेल रेलवे स्टेशन विस्तार कार्य का सांसद श्रीरंग बारणे ने निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे विभाग और मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन (MRVC) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। पनवेल रेलवे स्टेशन, जहां से रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं, का विस्तार कार्य वर्ष 2022 से जारी है और अब तक करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में नई रेलवे लाइन और स्टेशन के आधे हिस्से का काम MRVC द्वारा किया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण का कार्य रेलवे बोर्ड के तहत होगा।
यह भी पढ़िएः हेल्दी एजिंग थीम के साथ मनाया जाएगा योग दिवस
प्रोजेक्ट में आधुनिक लिफ्ट, एस्केलेटर, विशाल पार्किंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सांसद बारणे ने बताया कि पनवेल-कर्जत लाइन का 80 से 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।


