Trending
हेल्दी एजिंग थीम के साथ मनाया जाएगा योग दिवस
Yoga Day to be Celebrated with the Theme of 'Healthy Aging'
दिल्ली/प्रतिनिधि : इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। इस मौके पर उन्होंने योगा पार्क और ‘योग संगम’ पोर्टल का उद्घाटन भी किया। आयुष मंत्री ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “हेल्दी एजिंग के लिए योग” रखी गई है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का माध्यम है।
यह भी पढ़िएः भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को नई धार
उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग बेहद आवश्यक है। देशभर में योग दिवस को लेकर विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं।



