Trending

सावंतवाड़ी स्टेशन बनेगा मधु दंडवते टर्मिनस

Sawantwadi Station to Become Madhu Dandavate Terminus

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट ने स्टेशन का नाम वरिष्ठ समाजवादी नेता और कोंकण रेलवे परियोजना के प्रमुख शिल्पकार रहे मधु दंडवते के नाम पर “लोकमान्य मधु दंडवते रेलवे टर्मिनस” रखने का निर्णय लिया है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

यह भी पढ़िएः
मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन अब नियमित

मधु दंडवते ने रेल मंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री रहते हुए कोंकण रेलवे परियोजना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राज्य सरकार ने उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। इसके साथ ही राज्य कैबिनेट ने जनगणना कार्य को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 में सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों को स्थगित करने का भी निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि इससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा नहीं आएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker