नासिक में किसानों का उग्र आंदोलन, हाईवे जाम
Farmers' Agitation Turns Intense in Nashik; Highway Blocked
नासिक/प्रतिनिधि : नासिक जिले के चांदवाड़ में प्याज उत्पादक किसानों ने उचित समर्थन मूल्य की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान किसानों ने मुंबई-आगरा हाईवे पर रास्ता जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, प्याज उत्पादक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग प्याज को ₹3000 प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य देने और पहले बेचे गए प्याज पर ₹1500 प्रति क्विंटल सब्सिडी देने की रही।
यह भी पढ़िएः सावंतवाड़ी स्टेशन बनेगा मधु दंडवते टर्मिनस
किसानों का कहना है कि बाजार में प्याज के गिरते दामों से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल और एनसीपी नेता रोहित पवार समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। आंदोलन के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।



