Trending

मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन अब नियमित

Mumbai-Kathgodam Superfast Train Now Regular

मुंबई/प्रतिनिधि : रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के बीच चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन को अब नियमित रूप से संचालित करने का फैसला किया है। अब तक यह ट्रेन स्पेशल रेलगाड़ी के रूप में चलाई जा रही थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे स्थायी सेवा का दर्जा दिया गया है।

यह भी पढ़िएः
सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा SIR पर बड़ा फैसला

यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार सुबह 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी। रास्ते में रात 11:40 बजे कोटा, रात 12:58 बजे सवाई माधोपुर और 1:40 बजे गंगापुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन दोपहर 1:50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। रेलवे के इस निर्णय से कोटा मंडल के यात्रियों को उत्तराखंड और मुंबई के बीच बेहतर और सुगम रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। खासतौर पर पर्यटन, व्यापार और धार्मिक यात्राओं के लिए यह ट्रेन यात्रियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker