Trending

सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा SIR पर बड़ा फैसला

Supreme Court to Deliver Major Verdict on SIR Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : सुप्रीम कोर्ट आज निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अहम फैसला सुनाएगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ इस मामले में सुनवाई के बाद अपना निर्णय देगी। याचिकाकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि क्या निर्वाचन आयोग को संविधान के अनुच्छेद 326, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और संबंधित नियमों के तहत वर्तमान स्वरूप में SIR कराने का अधिकार है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया से मतदाता अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़िएः
Gangtok में राष्ट्रपति मुर्मु का भव्य स्वागत

अधिकांश याचिकाएं पिछले वर्ष जून में दायर की गई थीं, जब चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू करने का फैसला लिया था। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर देशभर की राजनीतिक पार्टियों और मतदाताओं की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह निर्णय भविष्य की चुनावी प्रक्रियाओं पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker