Gangtok में राष्ट्रपति मुर्मु का भव्य स्वागत
Grand Welcome for President Droupadi Murmu in Gangtok
सिक्किम/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक पहुंचीं, जहां राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति ने गंगटोक स्थित Namgyal Institute of Tibetology का दौरा किया, जो बौद्ध अध्ययन, हिमालयी संस्कृति और सिक्किम की भाषाई विरासत पर शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध संस्थान माना जाता है। इस दौरान उन्होंने संस्थान में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया।
यह भी पढ़िएः रक्षा और तकनीक पर India-Australia की सहमति
राष्ट्रपति ने गंगटोक के ऑर्किडेरियम का भी भ्रमण किया, जहां देश-विदेश की विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे ऑर्किड और वनस्पति मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। इस यात्रा से राज्य में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति का यह दौरा सिक्किम की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और शैक्षणिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती देगा।



