Trending

रक्षा और तकनीक पर India-Australia की सहमति

India-Australia Consensus on Defence and Technology

दिल्ली/प्रतिनिधि : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। इस अहम बैठक में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी है।

यह भी पढ़िएः
CPEC पर भारत ने फिर जताया कड़ा विरोध

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिरता, आर्थिक सहयोग और नई तकनीकों के विकास पर भी विचार-विमर्श किया। इस मुलाकात को भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker