Trending

CPEC पर भारत ने फिर जताया कड़ा विरोध

India Reiterates Strong Protest Against CPEC

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत ने चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणियों को सख्ती से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से थे, हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य देश को भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। भारत ने तथाकथित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा यानी CPEC परियोजनाओं पर भी कड़ा विरोध जताया।

यह भी पढ़िएः
Coal India में सरकार बेचेगी 1% हिस्सेदारी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों में चल रही परियोजनाएं भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती हैं। इसके अलावा भारत ने चीन और पाकिस्तान के बीच तथाकथित ‘ट्रांस-बाउंडरी वाटर रिसोर्सेज कोऑपरेशन’ पर भी आपत्ति जताई। भारत ने दोहराया कि वह 1963 के चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते को कभी मान्यता नहीं देता।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker