Trending

Coal India में सरकार बेचेगी 1% हिस्सेदारी

Government to Sell 1% Stake in Coal India

दिल्ली/प्रतिनिधि : सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Coal India Limited में हिस्सेदारी बिक्री का बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी की 1 फीसदी इक्विटी बेचने जा रही है। इसके साथ ही ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में अतिरिक्त 1 फीसदी ग्रीन शू ऑप्शन भी रखा गया है। सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 412 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह OFS 27 मई 2026 को गैर-खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा, जबकि खुदरा निवेशक 29 मई 2026 को इसमें बोली लगा सकेंगे।

यह भी पढ़िएः
CBSE में मैथिली को मिला बड़ा स्थान

माना जा रहा है कि इस हिस्सेदारी बिक्री से सरकार को हजारों करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार ऊर्जा क्षेत्र में लगातार बढ़ती मांग और सरकारी सुधारों के चलते कोल इंडिया लंबी अवधि के निवेश के लिए अब भी मजबूत कंपनी मानी जा रही है। हालांकि OFS की घोषणा के बाद शेयर पर अल्पकालिक दबाव देखने को मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker