Trending

CBSE में मैथिली को मिला बड़ा स्थान

Maithili Attains Prominent Status in CBSE

दिल्ली/प्रतिनिधी : मैथिली भाषा और मिथिला क्षेत्र के लिए एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 1 से 8 तक मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मातृभाषा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोक गायिका एवं प्रसिद्ध मैथिली कलाकार मैथिली ठाकुर ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए केंद्र सरकार और संबंधित संस्थाओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे मैथिली भाषा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।

यह भी पढ़िएः
राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह

CBSE के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक स्तर पर भी मैथिली विषय को शामिल किया जाएगा। वहीं NCERT द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शैक्षणिक सहयोग दिया जा रहा है। इस फैसले से मिथिला क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker