Trending

IMD Alert : देशभर में मौसम का डबल अटैक

Nationwide 'Double Whammy' of Weather: Heatwaves and Rain

दिल्ली/प्रतिनिधी : दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजधानी में कल तक लू चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़िएः
राष्ट्रपति मुर्मु तीन दिन के सिक्किम दौरे पर

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र और पश्चिम राजस्थान में भी तेज गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी गर्मी का असर बना रहेगा। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker