‘Amrit Kaal’ में विकसित भारत की ओर बढ़ रहा देश
The Nation Marches Towards a Developed India During 'Amrit Kaal'
दिल्ली/प्रतिनिधी : भारत के उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan ने कहा है कि देश इस समय ‘अमृत काल’ के परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा मेहनत से वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे अपने लेख में उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
यह भी पढ़िएः IMD Alert : देशभर में मौसम का डबल अटैक
उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, अनुशासन बनाए रखने और सामूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं कृषि, विज्ञान, शिक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ और ‘नमो ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। उन्होंने मजबूत नीतियों के कारण देश में शांति, विकास और जनकल्याण का माहौल बनने की बात भी कही।



