राष्ट्रपति मुर्मु तीन दिन के सिक्किम दौरे पर
President Droupadi Murmu on a Three-Day Visit to Sikkim

सिक्किम/प्रतिनिधी : भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu आज से तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे राज्य के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और विभिन्न संस्थानों का दौरा करेंगी। अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति गंगटोक स्थित नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान जाएंगी, जहां वे संस्थान की सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेंगी। दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी और वहां तैनात भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगी।
यह भी पढ़िएः इबोला अलर्ट: DGCA ने जारी की नई SOP
इसके बाद वे गंगटोक में आयोजित सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित विशेष समारोह में सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



