Trending

इबोला अलर्ट: DGCA ने जारी की नई SOP

Ebola Alert: DGCA Issues New SOP

विशेष/प्रतिनिधी : विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने नई एसओपी जारी की है। निर्देशों के अनुसार युगांडा और कांगो से जुड़ी उड़ानों का संचालन करने वाली एयरलाइंस को यात्रियों से विमान से उतरने से पहले अनिवार्य रूप से यात्री जानकारी फॉर्म भरवाना होगा।

यह भी पढ़िएः
हिमंता सरकार ने पेश किया UCC बिल

डीजीसीए ने एयरलाइंस को उड़ान के दौरान यात्रियों में बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध मरीज मिलने की स्थिति में उसे विमान के पिछले हिस्से में अलग बैठाने और आसपास की सीटें खाली रखने को कहा गया है। साथ ही एयरलाइंस को मास्क, दस्ताने, पीपीई किट और सैनिटाइजर जैसी जरूरी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker