ठाणे-नवी मुंबई पुलिस का बड़ा ड्रग ऑपरेशन
Major Drug Operation by Thane-Navi Mumbai Police
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : ठाणे और नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने डोंबिवली इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट से जुड़े मोस्ट वांटेड नाइजीरियाई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर फर्जी नामों से डोंबिवली के पास पलावा स्थित हाई-प्रोफाइल लोढ़ा डाउनटाउन सोसाइटी में रह रहे थे। आरोपियों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। इसके बाद नवी मुंबई पुलिस और डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर आरोपियों को दबोच लिया।
यह भी पढ़िएः इबोला पर WHO की वैश्विक स्वास्थ्य आपात घोषणा
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी करोड़ों रुपये के ड्रग्स कारोबार में शामिल हैं और कई मामलों में पुलिस को उनकी तलाश थी। ऑपरेशन को इतनी गोपनीयता और सटीक योजना के साथ अंजाम दिया गया कि आरोपियों को भागने का कोई मौका नहीं मिला। फिलहाल सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए मानपाड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।



