Trending

इबोला पर WHO की वैश्विक स्वास्थ्य आपात घोषणा

WHO declares a global health emergency on Ebola

विशेष/प्रतिनिधी : विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को ‘अंतरराष्ट्रीय चिंता की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति’ घोषित किया है। यह प्रकोप इबोला वायरस के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से जुड़ा है, जिसके लिए फिलहाल कोई प्रभावी टीका या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है। अफ्रीका सीडीसी ने भी इस संक्रमण को महाद्वीपीय स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़िएः
भारत-रूस रक्षा सहयोग पर दिल्ली में अहम बैठक

इसी बीच भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24 मई 2026 को एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैरजरूरी यात्रा टालने को कहा है। साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य नियमों और सावधानियों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। फिलहाल भारत में इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker