Trending

भारत-रूस रक्षा सहयोग पर दिल्ली में अहम बैठक

Important meeting in Delhi on India-Russia defense cooperation

दिल्ली/प्रतिनिधी : भारत और रूस के बीच सैन्य तकनीकी सहयोग को नई मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। भारत-रूस सैन्य तकनीकी सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग के अंतर्गत भूमि मामलों से जुड़े 5वें उप-कार्य समूह की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त जन-सूचना महानिदेशालय के अनुसार, इस बैठक ने भारतीय सेना और रूसी थल सेना के बीच रक्षा संबंधों को और सशक्त बनाने का काम किया है।

यह भी पढ़िएः
आजम खान की सजा बढ़कर 10 साल, बेटे को राहत नहीं

बैठक के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने सैन्य सहयोग, ऑपरेशनल तालमेल,आधुनिक तकनीक के आदान-प्रदान और संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। दोनों पक्षों ने आपसी सीख और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ‘शत्रुजीत ब्रिगेड’ का दौरा कर रक्षा सहयोग के नए आयामों पर भी विचार किया। माना जा रहा है कि इस बैठक से भारत-रूस रक्षा साझेदारी को भविष्य में और गति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker