Trending

CBSE ने वायरल सर्कुलर को बताया फर्जी

CBSE called the viral circular fake

दिल्ली/प्रतिनिधी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education (CBSE) को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी सर्कुलर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सर्कुलर में दावा किया जा रहा है कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है। हालांकि, सीबीएसई ने इस दावे को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है।

यह भी पढ़िएः
रक्षा संयंत्र का राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वायरल हो रहा सर्कुलर आधिकारिक नहीं है और छात्रों व अभिभावकों को ऐसी अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। सीबीएसई ने सभी से अपील की है कि किसी भी सूचना की पुष्टि केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से ही करें। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारियां छात्रों में भ्रम और चिंता पैदा कर सकती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker