Trending

रक्षा संयंत्र का राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

Defense plant in Shirdi inaugurated by Rajnath Singh

शिर्डी/प्रतिनिधी : महाराष्ट्र के शिर्डी स्थित सावली विहिर औद्योगिक क्षेत्र में आज रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने तोप के गोले बनाने वाले अत्याधुनिक संयंत्र का उद्घाटन किया। इस परियोजना को Nibe Limited द्वारा विकसित किया गया है। उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पहले रक्षा उपकरणों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन अब देश तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और आने वाले समय में रक्षा उत्पादों का बड़ा निर्यातक बनेगा।

यह भी पढ़िएः
दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली करने का आदेश

उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी फिलहाल 30 से 35 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस परियोजना से अहिल्यानगर जिला रक्षा विनिर्माण का नया केंद्र बनकर उभरेगा। कार्यक्रम के दौरान निबे ग्रुप और इजरायल की कंपनी के बीच समुद्री विमान और ऑप्टिकल उपग्रह तकनीक विकास को लेकर समझौते भी हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker