Trending

दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली करने का आदेश

Order to Vacate Delhi Gymkhana Club

दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन भूमि एवं विकास कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए इस भूमि की तत्काल आवश्यकता है। सरकार के अनुसार यह परिसर राजधानी के अति संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र में स्थित है, जहां रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं और सार्वजनिक सुरक्षा ढांचे को विकसित किया जाना है।

यह भी पढ़िएः
मनोज जरांगे ने किया आंदोलन तेज़ करने का ऐलान

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि भूमि का उपयोग संस्थागत जरूरतों, शासन अवसंरचना और जनहित परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। केंद्र ने चेतावनी दी है कि तय समयसीमा तक परिसर खाली नहीं किए जाने पर कानून के तहत कार्रवाई करते हुए भूमि का कब्जा लिया जाएगा। इस फैसले के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker