Trending
मनोज जरांगे ने किया आंदोलन तेज़ करने का ऐलान
Manoj Jarange Announces Intensification of Maratha Agitation
मुंबई/प्रतिनिधी : मराठा आरक्षण और अन्य मांगों को लेकर मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल और बीजेपी नेता व विधायक प्रसाद लाड के बीच आज अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने मराठा समाज की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की। मनोज जरांगे ने राज्य सरकार को 28 मई तक सभी मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 30 मई से राज्यभर में तीव्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़िएः CBSE की 3 भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बैठक के बाद प्रसाद लाड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जरांगे की मांगें उचित हैं और इस विषय पर मुंबई में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मराठा आरक्षण सब-कमेटी, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से भी इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी। जरांगे ने कहा कि उन्होंने साढ़े तीन साल सरकार पर भरोसा किया और अब एक बार प्रसाद लाड पर विश्वास कर रहे हैं।



