Trending

CBSE की 3 भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Supreme Court Hearing on CBSE's 3-Language Policy

दिल्ली/प्रतिनिधी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की नई भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर अब अगले हफ्ते सुनवाई होगी। इस याचिका में CBSE की उस नई पॉलिसी को चुनौती दी गई है, जिसके तहत 1 जुलाई से कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य किया गया है। सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली भी शामिल थे।

यह भी पढ़िएः
मुंबई टेक वीक 2026 से AI को मिलेगा बड़ा मंच

याचिकाकर्ताओं में छात्र, शिक्षक और अभिभावक शामिल हैं। उनका कहना है कि नई नीति से छात्रों पर अतिरिक्त शैक्षणिक दबाव बढ़ेगा और स्कूलों में भ्रम की स्थिति पैदा होगी। मुकुल रोहतगी ने मामले को सोमवार को सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस पर अगले सप्ताह विशेष सुनवाई सप्ताह में विचार किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker