Trending

मुंबई टेक वीक 2026 से AI को मिलेगा बड़ा मंच

AI to Gain a Major Platform at Mumbai Tech Week 2026

मुंबई/प्रतिनिधी : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आने वाले समय में बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बनने जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि मुंबई टेक वीक 2026 जैसे आयोजन युवाओं के लिए AI क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेंगे और महाराष्ट्र को देश का प्रमुख AI इनोवेशन हब बनाएंगे। मुंबई टेक वीक 2026 की आधिकारिक घोषणा के साथ इवेंट का लोगो भी जारी किया गया।

यह भी पढ़िएः
महाराष्ट्र की Economy 54 लाख करोड़ के पार

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को AI तकनीक और वैश्विक अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि यह मंच समाज तक AI तकनीक के व्यावहारिक उपयोग को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। 29 और 30 मई को Jio World Convention Centre में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की थीम ‘India: AI in Action’ होगी। इसमें Meta, OpenAI और Google Cloud समेत कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker