महाराष्ट्र की Economy 54 लाख करोड़ के पार
Maharashtra's Economy Crosses ₹54 Lakh Crore Mark
मुंबई/प्रतिनिधी : देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और पिछले 10 वर्षों में इसका आकार तीन गुना से अधिक बढ़ा है। वह ImagineX 2026 के दौरान आयोजित इंटरव्यू में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एल नीनो जैसी प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद राज्य की विकास दर मजबूत बनी हुई है और यदि यही गति जारी रही तो वर्ष 2030 तक महाराष्ट्र 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है।
यह भी पढ़िएः Nitin Gadkari ने बांटे वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र अब केवल दूसरे राज्यों से नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले कुछ वर्षों में सिंगापुर तथा UAE जैसी अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ने की क्षमता रखता है। AI, टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और रिसर्च आधारित निवेश महाराष्ट्र की प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं।



