Trending

Nitin Gadkari ने बांटे वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

Nitin Gadkari Distributes World Record Certificates

नागपुर/प्रतिनिधी : Nitin Gadkari ने सुमन सदाशिव इंगले फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट वितरित किए। कार्यक्रम में शिवाजी महाराज के शौर्य, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और आदर्शों को दर्शाने वाली विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक एक्टिविटीज़ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में कलाकारों, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़िएः
‘प्रारंभ-2026’ में टैक्स सुधारों पर मंथन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के विचार और जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां कलाकारों और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करती हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker