‘प्रारंभ-2026’ में टैक्स सुधारों पर मंथन
Deliberations on Tax Reforms at ‘Prarambh-2026’
मुंबई/प्रतिनिधी : मुंबई में नए इनकम टैक्स एक्ट और नए इनकम टैक्स नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘प्रारंभ-2026’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल टैक्सेशन एंड ट्रांसफर प्राइसिंग (CCIT) द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के सदस्य प्रसेनजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं मोनिका भाटिया ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़िएः अफ़गानिस्तान को भारत की बड़ी मेडिकल मदद
अपने संबोधन में प्रसेनजीत सिंह ने कहा कि नया इनकम टैक्स एक्ट अधिक सरल, प्रगतिशील और टैक्सपेयर्स के अनुकूल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नए कानूनी ढांचे को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विभाग और सभी स्टेकहोल्डर्स की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। मोनिका भाटिया ने नए कानून में इंटरनेशनल टैक्सेशन और ट्रांसफर प्राइसिंग प्रावधानों के महत्व पर प्रकाश डाला।



