Trending

अफ़गानिस्तान को भारत की बड़ी मेडिकल मदद

India Extends Major Medical Aid to Afghanistan

विशेष/प्रतिनिधी : भारत ने मानवीय सहायता के तहत अफ़गानिस्तान को बड़ी मेडिकल मदद भेजी है। इस सहायता में करीब 20 टन सूखी मेडिकल सप्लाई के साथ BCG, टेटनस और डिप्थीरिया जैसी अहम वैक्सीन शामिल हैं। यह मदद अफ़गानिस्तान के नेशनल चाइल्ड इम्यूनाइज़ेशन प्रोग्राम को मज़बूत करने के उद्देश्य से भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, यह मेडिकल सहायता अफ़गानिस्तान के पब्लिक हेल्थ मंत्रालय के सहयोग से भेजी गई है, ताकि देश में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान लगातार जारी रह सके।

यह भी पढ़िएः
प्याज के दाम पर भड़के Maharashtra के किसान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम नवजात और छोटे बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने में बेहद अहम साबित होगा। अफ़गानिस्तान का स्वास्थ्य तंत्र पिछले कुछ वर्षों से कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में भारत की यह पहल वहां स्वास्थ्य सेवाओं को स्थिर करने और बच्चों की मृत्यु दर कम करने में मददगार मानी जा रही है। अधिकारियों ने आगे भी अतिरिक्त मेडिकल सहायता भेजने के संकेत दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker