Trending

प्याज के दाम पर भड़के Maharashtra के किसान

Maharashtra Farmers Outraged Over Onion Prices

मुंबई/प्रतिनिधी : महाराष्ट्र में प्याज उत्पादक किसान एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराज़ नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने प्राइस स्टेबिलाइज़ेशन फंड के तहत ‘NAFED’ और ‘नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन’ के जरिए 1,235 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्याज खरीदने का फैसला किया है। किसानों का कहना है कि यह दर उत्पादन लागत से भी कम है और इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

यह भी पढ़िएः
PM Modi आज बांटेंगे 51 हजार नियुक्ति पत्र

महाराष्ट्र स्टेट अनियन प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने सरकार से प्याज के लिए कम से कम 3,000 रुपये प्रति क्विंटल का गारंटीड भाव तय करने की मांग की है। साथ ही, कम दाम पर प्याज बेच चुके किसानों को 1,500 रुपये प्रति क्विंटल मुआवज़ा देने की भी मांग उठाई गई है। किसान नेताओं का आरोप है कि बढ़ती मजदूरी, परिवहन और स्टोरेज लागत के बावजूद किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा। बाजार समितियों में गिरते भावों से किसानों में भारी आक्रोश है और आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker