Trending

PM Modi आज बांटेंगे 51 हजार नियुक्ति पत्र

PM Modi to Distribute 51,000 Appointment Letters Today

दिल्ली/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री Narendra Modi आज 19वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री युवाओं को संबोधित भी करेंगे और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे। रोजगार मेले का आयोजन केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः
देश में Petrol-Diesel की कोई कमी नहीं: मंत्रालय

इस पहल के तहत चयनित युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्त समेत कई विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी। सरकार का कहना है कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker