देश में Petrol-Diesel की कोई कमी नहीं: मंत्रालय
No Shortage of Petrol and Diesel in the Country: Ministry
दिल्ली/प्रतिनिधी : देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की उपलब्धता को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह स्थिर बनी हुई है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में ईंधन की खरीदारी करने से बचें।
यह भी पढ़िएः युवाओं में घटती पढ़ने की आदत पर चिंता
मंत्रालय के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी दबाव जरूर देखा गया है, लेकिन तेल विपणन कंपनियां लगातार निगरानी रखते हुए समन्वित तरीके से आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। मंत्रालय ने कहा कि जनता का सहयोग और जिम्मेदार खपत इस समय बेहद जरूरी है, ताकि हर नागरिक तक ईंधन की सुचारू उपलब्धता बनी रहे और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।



