Trending

भारतीय रेल ने रचा इतिहास, 99.6% विद्युतीकरण

Indian Railways Creates History: 99.6% Electrification Achieved

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय रेल ने देश के रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार मार्च 2026 तक 69 हजार 873 किलोमीटर से अधिक ब्रॉड गेज रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण किया जा चुका है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने रेल विद्युतीकरण के मामले में यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और अमरीका जैसे कई विकसित देशों को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़िएः
गंगा दशमी पर उज्जैन में भव्य शिप्रा परिक्रमा

रेलवे का कहना है कि विद्युतीकरण से डीजल पर निर्भरता कम होगी, जिससे ईंधन खर्च में भारी बचत और प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही ट्रेनों की गति, संचालन क्षमता और समयबद्धता में भी सुधार होगा। सरकार का लक्ष्य भारतीय रेल को पूरी तरह हरित और ऊर्जा दक्ष बनाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि देश की परिवहन व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker