भारत दौरे पर आएंगे US विदेश मंत्री रुबियो
US Secretary of State Rubio to Visit India
दिल्ली/प्रतिनिधि : अमरीका के विदेश मंत्री Marco Rubio 24 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। अमरीकी विदेश मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट के अनुसार, श्री रुबियो अपनी यात्रा के दौरान कोलकाता, नई दिल्ली, आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे।
यह भी पढ़िएः भारतीय रेल ने रचा इतिहास, 99.6% विद्युतीकरण
नई दिल्ली स्थित अमरीकी दूतावास ने बताया कि 26 मई को श्री रुबियो क्वाड समूह की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे।बैठक में ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका के विदेश मंत्री भी भाग लेंगे। क्वाड समूह में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका शामिल हैं। माना जा रहा है कि बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।



