गंगा दशमी पर उज्जैन में भव्य शिप्रा परिक्रमा
Grand Shipra Parikrama in Ujjain on Ganga Dashami
दिल्ली/प्रतिनिधि : उज्जैन में गंगा दशमी के अवसर पर 25 और 26 मई को आयोजित होने वाली शिप्रा तीर्थ परिक्रमा धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम बनेगी। मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav के नेतृत्व में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेशभर में अब तक 1 लाख 81 हजार 763 जल संरक्षण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इसी अभियान के अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा दो दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़िएः NEET री-एग्जाम के लिए कड़े सुरक्षा निर्देश
मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी के अनुसार, यात्रा 25 मई को रामघाट से शुरू होकर नृसिंहघाट, कर्कराज मंदिर, वेधशाला और शनि मंदिर होते हुए दत्त अखाड़ा घाट पहुंचेगी। दूसरे दिन यह यात्रा रणजीत हनुमान, सिद्धवट, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम और गढ़कालिका मंदिर से होकर पुनः रामघाट पहुंचेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मां शिप्रा को 300 फीट लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी। प्रसिद्ध लोक गायिका Maithili Thakur सहित कई कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।



