Trending

NEET री-एग्जाम के लिए कड़े सुरक्षा निर्देश

Strict Security Directives for NEET Re-Exam

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने आगामी नीट (यूजी) री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में सामने आई सभी कमियों को पूरी तरह दूर किया जाए और री-नीट परीक्षा को कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित एवं त्रुटिरहित तरीके से आयोजित किया जाए।

यह भी पढ़िएः
इटली पहुंचे PM Modi, रोम में भव्य स्वागत

उन्होंने राज्यों के जिला अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत बनाई जा सके। धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सतर्कता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही छात्रों के लिए परिवहन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker