Trending
DRDO की ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण
Successful Test of DRDO's ULPGM-V3 Missile
आंध्र प्रदेश/प्रतिनिधि : भारत को रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता मिली है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने स्वदेशी ULPGM-V3 मिसाइल के सफल परीक्षण पूरे कर लिए हैं। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में किए गए इन परीक्षणों में मिसाइल को एयर-टू-ग्राउंड और एयर-टू-एयर दोनों मोड में सफलतापूर्वक परखा गया।
यह भी पढ़िएः NEET UG पेपर लीक में प्रोफेसर मनीषा गिरफ्तार
यह अत्याधुनिक मिसाइल टैंक, ड्रोन और हेलीकॉप्टर जैसे दुश्मन के लक्ष्यों को सटीक निशाना बनाने में सक्षम है। मिसाइल की सफलता को भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह देश की सैन्य शक्ति और मजबूत करने की इच्छा है। वहीं डीडीआरओ के प्रमुख समीर वी कामत ने गैजेट्स और फैक्ट्री के स्टाक की दुकान की है।



