Trending

NEET UG पेपर लीक में प्रोफेसर मनीषा गिरफ्तार

Professor Manisha Arrested in NEET UG Paper Leak Case

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे की वरिष्ठ बॉटनी प्रोफेसर मनीषा मंधारे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के अनुसार, मनीषा मंधारे को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था और वह परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी हुई थीं। जांच में सामने आया है कि उनके पास बॉटनी और जूलॉजी विषयों के प्रश्नपत्र मौजूद थे।

यह भी पढ़िएः
महाराष्ट्र में बदला हुआ मौसम का मिजाज

इससे पहले इस मामले में केमिस्ट्री प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी को मुख्य मास्टरमाइंड बताते हुए गिरफ्तार किया गया था। अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसियां इस पूरे रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। मामले ने देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker