Trending

केरल में आज UDF सरकार का शपथ ग्रहण

UDF Government's Swearing-in Today in Kerala

केरल/प्रतिनिधी : केरल में दस वर्षों के अंतराल के बाद आज कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सरकार शपथ लेने जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता V. D. Satheesan आज केरल के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री सतीशन ने शपथ ग्रहण से पहले 21 सदस्यीय यूडीएफ मंत्रिमंडल की घोषणा की है। नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत 16 मंत्री पहली बार मंत्री पद संभालेंगे।

यह भी पढ़िएः
राजधानी एक्सप्रेस हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर यूडीएफ कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में समर्थक तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker