Trending

राजधानी एक्सप्रेस हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच

High-Level Inquiry Ordered into Rajdhani Express Incident

विशेष/प्रतिनिधी : तिरुअनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने उच्च प्रशासनिक स्तर की जांच समिति गठित की है। यह हादसा मध्य प्रदेश के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच हुआ, जहां ट्रेन के एक यात्री डिब्बे, सामान रखने वाले डिब्बे और जनरेटर कोच में आग लग गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे तथा स्थिति पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़िएः
शहीद जवानों के बच्चों को मिलेगी आरक्षित सीट

भारतीय रेलवे के अनुसार गठित समिति को निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति आग लगने के कारणों, तकनीकी खामियों और सुरक्षा मानकों की विस्तार से जांच करेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को और मजबूत बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker