शहीद जवानों के बच्चों को मिलेगी आरक्षित सीट
Reserved Seats for Children of Martyred Personnel
मध्यप्रदेश/प्रतिनिधी : मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस, होमगार्ड और सिविल डिफेंस में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav की घोषणा के बाद अब शहीद जवानों की विधवाओं और बच्चों को राज्य के सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में एक अतिरिक्त आरक्षित सीट का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि यह सीट अलग से जोड़ी जाएगी, जिससे सामान्य छात्रों की सीटों में कोई कटौती नहीं होगी। इस योजना का उद्देश्य शहीद परिवारों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़िएः भारत-स्वीडन व्यापार 7.75 अरब डॉलर पहुंचा
लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को गृह विभाग द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार के इस फैसले का विभिन्न सामाजिक संगठनों और शहीद परिवारों ने स्वागत किया है।



