Trending

भारत-स्वीडन व्यापार 7.75 अरब डॉलर पहुंचा

India-Sweden Trade Reaches $7.75 Billion

विशेष/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने स्वीडन के प्रमुख उद्योगपतियों और सीईओ के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर भारत-स्वीडन आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में निवेश, हरित ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, विनिर्माण, नवाचार और सतत विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्ति बन रहा है और विदेशी निवेशकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़िएः
Modi के नीदरलैंड दौरे से भारत को बड़ी टेक ताकत

भारत और स्वीडन के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। वर्तमान में भारत में 280 से अधिक स्वीडिश कंपनियां सक्रिय हैं, जबकि स्वीडन में 75 से अधिक भारतीय कंपनियां कारोबार कर रही हैं। इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और निवेश सहयोग को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker