Modi के नीदरलैंड दौरे से भारत को बड़ी टेक ताकत
Modi's visit to the Netherlands is a big tech boost for India
विशेष/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे को भारत के विदेश मंत्रालय ने बेहद सफल और सकारात्मक करार दिया है। विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (वेस्ट) सिबी जॉर्ज ने बताया कि इस यात्रा के दौरान भारत और नीदरलैंड के संबंधों में नई ऊर्जा और मजबूती देखने को मिली। दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं। इस दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को मजबूती देने वाला समझौता रहा।
यह भी पढ़िएः Tata-ASML समझौते से सेमीकंडक्टर मिशन मजबूत
Tata Electronics और ASML के बीच साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता गुजरात के धोलेरा में बन रहे सेमीकंडक्टर फैब प्रोजेक्ट को तकनीकी सहयोग और समर्थन प्रदान करेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कुल 17 अहम दस्तावेजों और फैसलों पर सहमति बनी, जिससे भारत-नीदरलैंड संबंध और मजबूत होंगे।


