Trending

Tata-ASML समझौते से सेमीकंडक्टर मिशन मजबूत

Tata-ASML Agreement Strengthens Semiconductor Mission

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे को भारत के विदेश मंत्रालय ने बेहद सफल और सकारात्मक करार दिया है। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बताया कि इस यात्रा के दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच रिश्तों में नई ऊर्जा और मजबूती देखने को मिली। दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को लेकर कई अहम चर्चाएं हुईं। इस दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को मजबूती देने वाला समझौता रहा।

पीएम मोदी और नीदरलैंड के नेताओं की मौजूदगी में Tata Electronics और ASML के बीच साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता गुजरात के धोलेरा में बन रहे सेमीकंडक्टर फैब प्रोजेक्ट को तकनीकी सहयोग और गति देगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच कम से कम 17 महत्वपूर्ण दस्तावेजों और फैसलों पर सहमति बनी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker