ISIS को बड़ा झटका, बड़ा कमांडर ढेर
Major Blow to ISIS: Top Commander Eliminated
विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि आतंकवादी संगठन ISIS का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में मारा गया है। ट्रंप के मुताबिक यह बड़ा ऑपरेशन अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि यह मिशन बेहद कठिन, संवेदनशील और लंबे समय से प्लान किया गया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ट्रंप ने दावा किया कि इस कार्रवाई से ISIS के वैश्विक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और संगठन की आतंकी गतिविधियां कमजोर होंगी।
यह भी पढ़िएः NEET UG पेपर लीक में प्रोफेसर मनीषा गिरफ्तार
उन्होंने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की। हालांकि, अभी तक अमेरिकी रक्षा विभाग या नाइजीरियाई सेना की ओर से इस पूरे ऑपरेशन को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस दावे के बाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नजरें अब अफ्रीका में सक्रिय आतंकी संगठनों पर टिक गई हैं।


