Trending

नागपुर से गोवा सफर अब होगा और आसान

Travel from Nagpur to Goa Set to Become Even Easier

नागपुर/प्रतिनिधि : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और यात्री मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए गडकरी ने कहा कि इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से नागपुर से गोवा के मडगांव तक यात्रा पहले से अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

Gadkari Flags Off Nagpur-Madgaon Express
Gadkari Flags Off Nagpur-Madgaon Express
यह भी पढ़िएः
ISIS को बड़ा झटका, बड़ा कमांडर ढेर

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन वर्धा, अकोला, भुसावल, नासिक रोड, पनवेल, रत्नागिरी, कंकावली और सावंतवाड़ी रोड जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे महाराष्ट्र और गोवा के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में भी यह ट्रेन अहम भूमिका निभाएगी। यात्रियों ने भी नई रेल सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker