Trending

महाराष्ट्र में बदला हुआ मौसम का मिजाज

Weather Patterns Shift in Maharashtra

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले रफ्तार पकड़ ली है। मानसून एक साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुका है तथा अंडमान-निकोबार के अधिकांश द्वीपों को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना जताई है। अनुमान है कि इस वर्ष मानसून 26 मई तक केरल पहुंच सकता है, जो सामान्य तिथि से लगभग छह दिन पहले होगा।

यह भी पढ़िएः
Turbhe WTE प्रोजेक्ट के खिलाफ आमरण अनशन का ऐलान

महाराष्ट्र में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दूसरी ओर विदर्भ क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker