Turbhe WTE प्रोजेक्ट के खिलाफ आमरण अनशन का ऐलान
Indefinite Hunger Strike Announced Against Turbhe WTE Project
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के तुर्भे स्टोर स्थित प्रस्तावित वेस्ट टू एनर्जी (WTE) और CBG प्रोजेक्ट के विरोध में आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ नगरसेवक सुरेश कुलकर्णी ने इस परियोजना के खिलाफ 18 मई से आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की है। उन्होंने नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त को भेजे पत्र में कहा कि यह प्रोजेक्ट तुर्भेकरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाला है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़िएः Petrol-Diesel महंगा, जनता की बढ़ी चिंता
सुरेश कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि इस प्रोजेक्ट से बनने वाले बफर ज़ोन के कारण हजारों झोपड़पट्टीवासियों के पुनर्वसन का रास्ता हमेशा के लिए बंद हो सकता है। उनके अनुसार यह लोगों को उनके हक के घरों से वंचित रखने की साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 15 साल पहले कोपरखैरणे का डम्पिंग ग्राउंड तुर्भे पर थोपा गया था और अब नए प्रोजेक्ट के नाम पर फिर अन्याय किया जा रहा है।
उन्होंने प्रशासन पर बिना जनसुनवाई प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। 18 मई सुबह 10 बजे से तुर्भे स्टोर स्थित शिवसेना शाखा क्रमांक 1 के पास उनका आमरण अनशन शुरू होगा। स्थानीय नागरिकों और कई नगरसेवकों ने आंदोलन को समर्थन दिया है।



