Petrol-Diesel महंगा, जनता की बढ़ी चिंता
Petrol and Diesel Prices Rise: Public Concerns Mount
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल के दाम में ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इस फैसले के बाद महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ईंधन महंगा होने के साथ दूध, तेल और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ गये है। पहले से बढ़ी महंगाई के बीच यह फैसला लोगों के लिए नई परेशानी लेकर आया है। गैस और खाद्य सामग्री पहले ही महंगी हो चुकी है और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ रहा है।
यह भी पढ़िएः Amit Shah आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर
इस बढ़ोतरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ते हुए लोगों को ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। परिवहन खर्च बढ़ने से हर वस्तु महंगी होगी।सरकार से महंगाई पर नियंत्रण और आम लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की जारी है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतें मध्यम और निम्न वर्ग के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।



